विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2016

विम्बलडन : विलियम्स बहनों का फाइनल में भिड़ने का सपना टूटा, वीनस सेमीफ़ाइनल में हारीं

विम्बलडन : विलियम्स बहनों का फाइनल में भिड़ने का सपना टूटा, वीनस सेमीफ़ाइनल में हारीं
सेरेना विलियम्स
नई दिल्ली: टेनिस फैंस को उस समय मायूसी हुई जब विलियम्स बहनों के विम्बलडन फाइनल में एक-दूसरे से टकराने की संभावना खत्म हो गई। सेरेना विलियम्स ने हालांकि फाइनल में अपनी जगह बड़ी आसानी से बना ली, लेकिन वीनस अपना मैच हार गईं।

सेरेना ने सेमीफाइनल में रूस की एलीना वेस्नीना को सिर्फ 49 मिनटों में 6-2, 6-0 से हराया। सेरेना का दबदबा इस कदर था कि उन्होंने यहां रिकॉर्ड समय में मैच जीता। समय के हिसाब से महिला टेनिस इतिहास का यह सबसे छोटा सेमीफाइनल मुकाबला था।

लेकिन सेरेना जैसा शानदार खेल बड़ी बहन वीनस नहीं कर पाईं। जर्मनी की एंजेलीक कर्बर ने वीनस वीलियम्स को सेमीफाइनल में दो सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी। इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन के फ़ाइनल में भी कर्बर और सेरेना आमने सामने थीं, जिसे काफी संघर्ष के बाद कर्बर ने तीन सेटों में जीता था।

हालांकि दोनों बहनें अभी भी महिला डबल्स का खिताब जीत सकती हैं, क्योंकि बहनों की जोड़ी सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विंबलडन 2016, सेरेना विलियम्स, वीनस विलियम्स, एलीना वेस्नीना, Wimbledon 2016, Serena Williams, Venus Williams, Elina Vesnina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com