पॉल बाबा बनकर उभरे शेन वार्न ने मोहाली में भारत-पाक के बीच खेले गए महामुकाबले में भारत की आठ रन से रोमांचक जीत की भविष्यवाणी की थी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
पॉल बाबा बनकर उभरे ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने मोहाली में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए महामुकाबले में भारत की आठ रन से रोमांचक जीत की भविष्यवाणी की थी। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच टाई की सटीक भविष्यणवाणी कर सुखिर्यों में आए वार्न ने इस बेहद रोमांचक मैच में भारत के जीत की भविष्यवाणी की थी। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान और कोच वार्न ने क्रिकेट के इस महाकुंभ में भविष्यणवाणी करते हुए ट्विटर पर लिखा, आज की भविष्यवाणी। भारत 8 रन से पाकिस्तान से यह मैच जीत लेगा। मैं अपने पाकिस्तानी मित्रों से माफी चाहूंगा। वार्न की इस टिप्पणी पर राजस्थान रॉयल्स टीम की मालकिन शिल्पा शेट्टी ने कहा, वार्न मैं तुम्हारी भविष्यवाणी को बेहद पंसद करती हूं, क्योंकि तुम्हारी 99 प्रतिशत भविष्यवाणी सही साबित होती हैं। अंगुलियां उठ गई हैं वार्नी। मैच शुरू होने से पहले वार्न ने लिखा, भारत और पाकिस्तान के बीच एक बड़ा मुकाबला। विजेता को चुनना मुश्किल है। जो भी पहले बल्लेबाजी करेगा, उसका पलड़ा भारी रहेगा। भारत को एक रोमांचक मुकाबले में मैच जीतना चाहिए। गौरतलब है कि जर्मन ऑक्टोपस पॉल ने फुटबॉल विश्वकप मुकाबलों में सटीक भविष्यवाणी की थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, विश्व कप 2011, मोहाली, महामुकाबला, शेन वार्न, भारत, पाकिस्तान