दो अप्रैल को विश्व कप फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार वानखेड़े स्टेडियम की पिच को अंपायरों ने हरी झंडी दिखाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:
दो अप्रैल को विश्व कप फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार वानखेड़े स्टेडियम की पिच को अंपायरों ने हरी झंडी दिखाई। इस पिच पर मई 2008 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी मुकाबला खेला गया था। फोर्ट विजय और मुंबई पुलिस के बीच मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ट्वेंटी-20 ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अंपायरिंग करने वाले अंपायरों विलास कर्हाधाड और विश्वास नेरूरकर ने कहा, विकेट ने काफी अच्छा व्यवहार किया। तमाम नकरात्मक प्रचार के बाद आखिरकार इस स्टेडियम ने पहले मैच की मेजबानी की। क्यूरेटर सुधीर नाइक ने मैच के बाद राहत के स्वर में कहा कि विश्व कप के मैचों की मेजबानी के लिए इस मैदान में काफी मेहनत की गई है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वानखेड़े, पिच, अंपायर, हरी झंडी