इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि रवि बोपारा को बल्लेबाजी के मास्टर सचिन तेंदुलकर को आदर्श मानना बंद कर देना चाहिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वान का मानना है कि रवि बोपारा को बल्लेबाजी के मास्टर सचिन तेंदुलकर को आदर्श मानना बंद कर देना चाहिए। वान ने कहा कि टेस्ट क्रिकेटरों को अपनी विरोधी टीम के खिलाड़ी की पूजा नहीं करनी चाहिए, खासकर जब वे मैदान पर आमने-सामने हों। 'डेली टेलीग्राफ' में लिखे अपने कॉलम में वान ने कहा, खिलाड़ी के करियर में एक समय होता है, जब वह एक युवा खिलाड़ी से अनुभवी क्रिकेटर बनता है और रवि बोपारा के लिए वह समय आ गया है। वह 26 साल का हो गया है और सीनियर क्रिकेटर है। उसको (बोपारा) महसूस करना चाहिए कि वह अब बच्चा नहीं रह गया है। भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने का अब उसे इससे बेहतर समय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि बोपारा के सामने यह बड़ी चुनौती है कि उसे अपने हीरो सचिन के सामने खेलना है। वह हमेशा से सचिन को अपना आदर्श मानता चला आ रहा है, लेकिन अब वह उसके खिलाफ टेस्ट मैच में खेल रहा है और उसे यह स्वीकार करना होगा कि अब उसे आदर्श मानना ठीक नहीं होगा। वान ने कहा कि जब आप टेस्ट क्रिकेट खेलते हो, तो आप विरोधी टीम के खिलाड़ी की पूजा नहीं कर सकते...यह एक तरह से युद्ध है। यह आपके और उनके बीच की जंग है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
क्रिकेट, माइकल वान, रवि बोपारा, सचिन तेंदुलकर, भारत, इंग्लैंड