विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

सिंकफील्ड कप के 8वें दौर में ड्रॉ खेल संयुक्त शीर्ष पर बरकरार आनंद

आनंद ने वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ टूर्नामेंट में सफेद मोहरों से अंतिम बाजी खेली, लेकिन फ्रांस का खिलाड़ी अपने मजबूत डिफेंस की बदौलत बाजी ड्रॉ कराने में सफल रहा.

सिंकफील्ड कप के 8वें दौर में ड्रॉ खेल संयुक्त शीर्ष पर बरकरार आनंद
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
  • आनंद की सफेद मोहरों से अंतिम बाजी ड्रॉ रही
  • आनंद को अंतिम दौर में वेस्ली सो का सामना करना है
  • दिन की एकमात्र जीत रूस के सर्जेई कार्जाकिन ने दर्ज की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सेंट लुई (अमेरिका): पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने सिंकफील्ड कप के 8वें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ ड्रॉ खेला. इससे उन्होंने टूर्नामेंट में अपना संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान बरकरार रखा. आनंद ने वाचियेर लाग्रेव के खिलाफ टूर्नामेंट में सफेद मोहरों से अंतिम बाजी खेली, लेकिन फ्रांस का खिलाड़ी अपने मजबूत डिफेंस की बदौलत बाजी ड्रॉ कराने में सफल रहा.

यह भी पढ़ें : विश्‍वनाथन आनंद को वर्ष 2017 में कामयाबी का दौर लौटने की उम्‍मीद

सर्जेई कार्जाकिन को मिली जीत
आनंद और वाचियेर लाग्रेव के अलावा आर्मेनिया के लेवोन अरोनियन ने भी करीबी मुकाबले में रूस के पीटर स्विडलर के साथ ड्रॉ खेलकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. दिन की एकमात्र जीत रूस के सर्जेई कार्जाकिन ने दर्ज की. उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो को हराया. विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन मुश्किल हालात से उबरते हुए रूस के इयान नेपोमनियाची को बराबरी पर रोकने में सफल रहे. फाबियो कारूआना और हिकारू नाकामूरा के बीच ऑल अमेरिकी मुकाबला भी बराबरी पर छूटा.

यह भी पढ़ें : विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ पीड़ितों को अपने घर में दिया आसरा

VIDEO: समाजवादी पार्टी में शह और मात का खेल जारी​



अंतिम दौर में वेस्ली से भिड़ेंगे आनंद
आनंद को अंतिम दौर में वेस्ली सो का सामना करना है. वेस्ली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. उन्हें कर्जाकिन के खिलाफ टूर्नामेंट में चौथी हार का सामना करना पड़ा. अंतिम दौर की अन्य बाजियों में वाचियेर लाग्रेव को नेपोमनियाची, कर्जाकिन को नाकामूरा, करूआना को स्विडलर, जबकि कार्लसन को अरोनियन का सामना करना है.

इनपुट : भाषा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com