विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2015

डिस्क्स थ्रोअर विकास गौड़ा को मिला रियो का टिकट

डिस्क्स थ्रोअर विकास गौड़ा को मिला रियो का टिकट
विकास गौड़ा की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: भारत के स्टार डिस्क्स थ्रोअर विकाश गौड़ा को रियो ओलिंपिक 2016 का टिकट मिल गया है। वर्ल्ड एथलेटिक्स को चलाने वाली संस्था आईएएएफ़ (IAAF) ने खेलों के महाकुंभ में ज़्यादा से ज़्यादा एथलीट्स को शामिल करने के लिए क्वालीफ़िकेशन मानक को कम कर दिया है, इस वजह से गौड़ा को रियो का टिकट मिल गया है।

अप्रैल में IAAF द्वारा जारी क्वालीफ़िकेशन मानक के मुताबिक रियो गेम्स के लिए डिस्क्स थ्रो में क्वालिफ़ाई करने के लिए 66.00 मीटर कट ऑफ़ मार्क था, लेकिन IAAF ने अब इसे 65.00 मीटर कर दिया है। इस बदले हुए नियम का फ़ायदा भारतीय एथलीट गौड़ा को हुआ है।

32 साल के गौड़ा ने मई में जमैका में हुए एथलेटिक्स इवेंट में 65.00 मीटर का मार्क सफलता से पार कर लिया था। भारतीय डिस्क्स थ्रोअर गौड़ा एशियन चैंपियन हैं और 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

एथलेटिक्स फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के सचिन सीके वॉलसन ने कहा कि जमैका इवेंट को IAAF द्वारा मान्यता मिली हुई थी, इस वजह से गौड़ा रियो के लिए क्वालिफ़ाई कर गए हैं। गौड़ा ने 65.00 मीटर का लक्ष्य सफलता से पार किया था। IAAF ने 26 नवंबर को हुई बैठक में रियो ओलिंपिक के लिए 17 इवेंट्स के क्वालीफ़िकेश मानक में बदलाव किए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विकास गौड़ा, रियो ओलिंपिक, डिस्कस थ्रो, चक्का फेंक, Vikas Gowda, Rio Olympics 2016, Discus Thrower
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com