विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2011

वानखेड़े में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : शेट्टी

अग्निशमन विभाग की चिंताओं पर विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि इस स्थल पर मैचों के आयोजन के दौरान सुरक्षा और बचाव से समझौता नहीं किया जाएगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Mumbai: शहर के अग्निशमन विभाग की वानखेड़े स्टेडियम को लेकर व्यक्त की गई चिंताओं पर विश्व कप टूर्नामेंट के निदेशक रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि इस स्थल पर मैचों के आयोजन के दौरान लोगों की सुरक्षा और बचाव से समझौता नहीं किया जाएगा। शेट्टी ने पत्रकारों से कहा, जब हमने स्टेडियम का निर्माण किया है, तो इसमें आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा और बचाव का जिम्मा भी हमारा है। इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, सरकार या अन्य कोई भी एजेंसी, जो भी जरूरी समझेगी उनसे उस बाबत मंजूरी ली जाएगी। इनके बिना आप स्टेडियम तैयार नहीं कर सकते। किसी भी तरह की मंजूरी लेने के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इसका मतलब यह नहीं कि आप काउंटर पर जाओ और अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल कर लो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
News. वानखेड़े स्टेडियम, रत्नाकर शेट्टी, मुंबई, क्रिकेट, विश्व कप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com