विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

बोल्ट के स्वर्णिम विदाई का सपना टूटा, करियर की आखिरी रेस पूरी नहीं कर सके दिग्गज एथलीट

पिछले रविवार को भी बोल्ट को उस समय निराशा हाथ लगी थी, जब वह करियर की आखिरी 100 मीटर फर्राटा रेस में अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए थे.

बोल्ट के स्वर्णिम विदाई का सपना टूटा, करियर की आखिरी रेस पूरी नहीं कर सके दिग्गज एथलीट
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 4X100 मीटर रिले रेस में बोल्ट चोटिल हो गए और अपना रेस पूरा नहीं कर सके.
  • 4X100 मीटर रेस के दौरान चोटिल हुए उसेन बोल्ट
  • स्पर्धा का गोल्ड मेडल ब्रिटेन की टीम ने जीता
  • 100 मीटर रेस में भी बोल्ट को मिली थी निराशा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: ट्रैक एंड फील्ड के बेताज बादशाह और सर्वकालिक महानतम एथलीट उसेन बोल्ट के स्वर्णिम विदाई का सपना पूरा नहीं हो सका. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के 4X100 मीटर रिले रेस में बोल्ट चोटिल हो गए और रेस पूरी नहीं कर सके. इससे पहले पिछले रविवार को भी बोल्ट को उस समय निराशा हाथ लगी थी, जब वह करियर की आखिरी 100 मीटर फर्राटा रेस में अमेरिकी एथलीट जस्टिन गैटलिन के हाथों उलटफेर का शिकार हो गए थे. उस दौरान उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था. हर किसी को बोल्ट के 'गोल्डन विदाई' की उम्मीद थी. 100 मीटर के बाद लोग उनके करियर के आखिरी  4X100 मीटर रेस में उनसे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद लगाए हुए थे. 

यह भी पढ़ें : उसेन बोल्ट ही नहीं ये दिग्गज खिलाड़ी भी करियर के आख़िरी मैच में नहीं कर पाए यादगर प्रदर्शन
 
bolt

स्वर्णिम विदाई का सपना टूटा
रिकॉर्ड 8 बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट जमैका की 4X100 मीटर रेस में अपनी टीम के साथ आखिरी लैप में रेस के लिए तैयार थे. जमैका के तीन धावकों ने अपना काम 300 मीटर तक पूरा कर दिया था, लेकिन अंतिम दौर में बोल्ट चोटिल होकर मैदान पर गिर पड़े और उनका स्वर्णिम विदाई का सपना चकनाचूर हो गया. बोल्ट अपने करियर के आखिरी रेस को पूरा भी नहीं कर सके. 


यह भी पढ़ें :अंतिम रेस को 'गोल्ड' में नहीं बदल सके दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट

VIDEO: गोल्ड मेडल की हैट्रिक बनाने के करीब



ब्रिटेन ने जीता स्वर्ण पदक
4 गुणा 100मीटर रिले रेस का गोल्ड मेडल ब्रिटेन के नाम रहा. स्पर्धा का सिल्वर मेडल अमेरिका ने जीता, जबकि कांस्य पदक जापान के हिस्से में आया. ब्रिटेन के खिलाड़ियों ने 37.47 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि अमेरिकन खिलाड़ियों ने रेस पूरी करने में ब्रिटेन से पांच सेकंड का ज्यादा समय लगाया और 37.52 सेकंड के साथ दूसरा स्थान पाने में सफल रहे. कांस्य विजेता जापान की टीम ने 38.04 सेकेंड में रेस पूरी की. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com