पिछले साल शानदार कामयाबी के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) एक बार फिर लौट आई है. इस बार भी सबकी निगाहें मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया चैंपियंस पर टिकी हैं, जिसकी कमान एक बार फिर से महान क्रिकेटर युवराज सिंह के हाथों में है. इस टूर्नामेंट के सह-मालिक हैं बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन, और इसमें हिस्सा लेंगी छह दिग्गज क्रिकेट देशों की टीमें- भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज. हर टीम में क्रिकेट के रिटायर्ड दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे.
युवराज सिंह ने कहा, "यह देखना कमाल है कि WCL कितनी तेजी से बड़ा टूर्नामेंट बन गया है और दुनियाभर के फैन्स इससे जुड़ गए हैं. मुझे मैदान पर लौटने और अपने पुराने साथियों के साथ खेलने का फिर मौका मिलेगा. यही सबसे बड़ी खुशी है. हमारी टीम सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक विरासत है. हम फिर से ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार हैं". इस बार टीम इंडिया चैंपियंस पहले से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. टीम में शिखर धवन की एंट्री से ताकत और भी बढ़ गई है. उनके अलावा टीम में हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, अंबाती रायडू, स्टुअर्ट बिन्नी, पीयूष चावला, वरुण आरोन, सिद्धार्थ कौल, अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार और पवन नेगी जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इस बार टूर्नामेंट 18 जुलाई से शुरू होगा और भारत का पहला मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा. सभी मैच ब्रिटेन के चार शहरों- बर्मिंघम (एजबेस्टन), लीड्स (हेडिंग्ले), नॉर्थम्पटन और लीसेस्टर में होंगे. टीम के सह-मालिक सुमंत बहल का कहना है कि इस बार टीम ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी को और मजबूत किया है और युवराज सिंह की कप्तानी में खिताब बचाने को पूरी तरह तैयार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं