विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2017

टेनिस : यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची मारिया शारापोवा, छठी वरीयता के ज्‍वेरेव हारे

रूस की दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा टेनिस जगत में प्रतिबंध से अपनी खोई पहचान फिर से हासिल करने का प्रयास कर रही हैं.

टेनिस : यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची मारिया शारापोवा, छठी वरीयता के ज्‍वेरेव हारे
रूस की मारिया शारापोवा ने बाबोस को 6-7 (4-7), 6-4, 6-1 से मात दी (फाइल फोटो)
न्यूयॉर्क: रूस की दिग्गज खिलाड़ी मारिया शारापोवा टेनिस जगत में प्रतिबंध से अपनी खोई पहचान फिर से हासिल करने का प्रयास कर रही हैं. इसी प्रयास के तहत उन्होंने साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. शारापोवा ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में हंगरी टीमिया बाबोस को मात दी. उधर पुरुष वर्ग में छठी वरीयता के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. वाइल्ड कार्ड से टूर्नामेंट में प्रवेश हासिल करने वाली शारापोवा ने बाबोस को 6-7 (4-7), 6-4, 6-1 से मात दी. अपनी जीत के बाद शारापोवा ने कहा, "मैं जानती थी कि मुझे इस दौर में जीत हासिल करनी है और मैंने की. मुझे प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह सबसे खास बात है."शारापोवा ने इससे पहले दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप को पहले दौर में मात देकर उलटफेर किया था. टूर्नामेंट में छठी विश्व वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव को अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार होना पड़ा. ज्वेरेव को पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में 61वीं विश्व वरीयता प्राप्त बोर्ना कोरिक ने मात दी.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत


क्रोएशिया के खिलाड़ी कोरिक ने जर्मनी के ज्वेरेव को 3-6, 7-5, 7-6 (7-1), 7-6 (7-4) से मात देकर तीसरे दौर में कदम रखा. इसके अलावा, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने एलेक्स दे मिनॉर को पहले दौर में सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-1 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. गिलेस मुलेर को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. मुलेर को इटली के पाओलो लोरेंजी ने 6-7 (4-7), 6-3, 7-6 (6-4), 6-3 से मात देकर जीत हासिल की.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Open, Maria Sharapova
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com