विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2017

टेनिस : यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, गत विजेता एंजेलिक कर्बर पहले ही दौर में बाहर

प्रतिष्ठित यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में पहला बड़ा उलटफेर गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर की हार के साथ हुआ है. कर्बर को जापान की नाओमी ओसाका के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

टेनिस : यूएस ओपन में बड़ा उलटफेर, गत विजेता एंजेलिक कर्बर पहले ही दौर में बाहर
नाओमी ओसाका ने गत चैम्पियन एंजेलिक कर्बर को 6-3, 6-1 से हराया (फाइल फोटो)
  • नाओमी ओसाका ने बनाया कर्बर का उलटफेर का शिकार
  • जापान की खिलाड़ी ने यह मैच 6-3, 6-1 से जीता
  • ओसाका की टॉप10 की किसी खिलाड़ी पर यह पहली जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्‍यूयॉर्क: प्रतिष्ठित यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में पहला बड़ा उलटफेर गत चैंपियन एंजेलिक कर्बर की हार के साथ हुआ है. कर्बर को जापान की नाओमी ओसाका के हाथों हार का सामना करना पड़ा. ओसाका ने गत चैम्पियन एंजेलिक कर्बर को 6-3, 6-1 से हराकर अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. ओसाका की शीर्ष 10 में से किसी खिलाड़ी पर यह पहली जीत है.एक साल पहले इसी कोर्ट पर वह अमेरिका की मेडिसन की से तीसरे दौर में हार गई थी.

विश्व रैंकिंग में 46वें स्थान पर काबिज ओसाका ने कहा,‘कोर्ट पर आते ही मैं माहौल देखकर थोड़ा डर गई थी. मैंने कभी गत चैम्पियन के खिलाफ नहीं खेला था लेकिन मैंने लय बनाई और फिर हार नहीं मानी.’इससे पहले, विंबलडन चैंपियन स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा ने प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में स्‍थान बना लिया.

वीनस विलियम्‍स अमेरिका ओपन के दूसरे दौर में पहुंचीं

उन्‍होंने पहले दौर में अमेरिका की वारवरा लेपचेंको को 6-0, 6-3 से हराया. स्‍पेन की टेनिस स्‍टार को यह मैच जीतने में 53 मिनट लगे. पुरुष वर्ग में  क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी मारिन सिलिक ने अपना अच्छा प्रयास जारी रखते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. दूसरी ओर, स्पेन के टेनिस खिलाड़ी डेविड फेरर को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा.

वीडियो : ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत  
पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में सोमवार रात खेले गए मुकाबले में क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिक ने अमेरिका के टी. सैंडग्रेन को मात दी. डेविड फेरर को उलटफेर का शिकार होना पड़ा. उनको मिखेल कुकुशकिन ने टूनार्मेंट से बाहर का रास्ता दिखाया. पहले दौर में फेरर को मिखेल ने 6-4, 3-6, 2-6, 1-6 से मात देकर दूसरे दौर में जगह बनाई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com