विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2017

अंडर-17 विश्व कप : फीफा को मिला कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम

कोलकाता के खेल मंत्री आरूप बिस्वास ने संवाददाताओं को कहा, 'इस स्टेडियम में 98 प्रतिशत काम हो गया और बाकी दो प्रतिशत काम इस एक माह में पूरा हो जाएगा.'

अंडर-17 विश्व कप : फीफा को मिला कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम
कोलकाता के खेल मंत्री आरूप बिस्वास (फाइल फोटो)
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक रूप से इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगी.
  • इस स्टेडियम में एक समय में 80,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं
  • सेप्पी ने कहा, इसमें शानदार तरीके से काम हुआ है.
कोलकाता: भारत में फीफा अंडर-17 विश्व टूर्नामेंट के आयोजन को एक माह से भी कम समय रह गया है और रविवार को सॉल्ट लेक स्टेडियम फीफा को समर्पित कर दिया गया. भारत में छह अक्टूबर को टूर्नामेंट का आगाज होगा और 28 अक्टूबर को इसका समापन होगा. कोलकाता के इस सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 विश्व कप के ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई टीमों के मैच खेले जाएंगे. इसके अलावा, इस स्टेडियम में अंतिम-16 दौर का एक, क्वार्टर फाइनल मैच और तीसरे स्थान के लिए एक मैच खेला जाएगा. इस स्टेडियम में पहला मैच इंग्लैंड और चिली के बीच आठ अक्टूबर को खेला जाएगा.  कोलकाता के खेल मंत्री आरूप बिस्वास ने संवाददाताओं को कहा, 'इस स्टेडियम में 98 प्रतिशत काम हो गया और बाकी दो प्रतिशत काम इस एक माह में पूरा हो जाएगा.'

यह भी पढे़ं : फीफा का वादा, ‘भव्य’ होगा भारत में होने जा रहा अंडर 17 विश्व कप

बिस्वास ने कहा, 'इस स्टेडियम में मरम्मत का काम एक फरवरी, 2015 को शुरू हुआ था और अथक चल रहा था. कई लोगों ने कहा कि यह एशिया का सबसे अच्छा स्टेडियम है, लेकिन हम गर्व से कह सकते हैं कि यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और विश्व का सबसे शानदार स्टेडियम है.. प्रधान सचिव सईद अहमद बाबा ने स्टेडियम को फीफा स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) टूर्नामेंट के निदेशक जेवियर सेप्पी को सौंपने के लिए आधिकारिक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आधिकारिक रूप से इस स्टेडियम का उद्घाटन करेंगी. बिस्वास ने कहा कि इस स्टेडियम में एक समय में 80,000 से अधिक लोग बैठ सकते हैं, लेकिन फीफा के सुरक्षा कारणों के तहत इसमें लोगों के बैठने की क्षमता को कम कर 66,687 कर दिया गया. 

यह भी पढे़ं : मन की बात में बोले पीएम मोदी, क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में बढ़े युवाओं की रुचि

सेप्पी ने कहा, 'आपने इस स्टेडियम को खुलने के बाद से नहीं देखा. मुझे नहीं लगता कि आपने इस स्टेडियम को इस स्तर पर पहले कभी देखा होगा. इसमें शानदार तरीके से काम हुआ है.'

VIDEOS : चंडीगढ़ में लोकप्रिय होता फुटबॉल​
सेप्पी ने हालांकि, यह भी कहा कि इस स्टेडियम के बाहरी इलाके, मीडिया ट्रिब्यून और वीआईपी इलाके का काम पूरा करना बाकी है.
(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA Under-17 World Tournament, FIFA 17
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com