जांचकर्ताओं ने 'ब्लेड रनर' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी धावक ऑस्कर पिस्टोरियस के घर से खून से सना एक बल्ला बरामद किया है। पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैम्प की हत्या का आरोप है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहांसबर्ग:
जांचकर्ताओं ने 'ब्लेड रनर' नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीकी धावक ऑस्कर पिस्टोरियस के घर से खून से सना एक बल्ला बरामद किया है। पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैम्प की हत्या का आरोप है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जांच दल ने इस बल्ले को जांच के केंद्र में रखने का फैसला किया है।
पुलिस दो सम्भावनाओं को लेकर जांच कर रही है। पहला यह कि बल्ले का इस्तेमाल रीवा ने अपनी आत्मरक्षा के लिए किया होगा और दूसरा पिस्टोरियस ने इस बल्ले का इस्तेमाल शौचालय का दरवाजा तोड़ने के लिए किया होगा, जहां रीवा छुपी हुई थीं।
जांच दल के अधिकारियों के करीबी पुलिस सूत्रों ने कहा है कि सिटी प्रेस समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रीवा की खोपड़ी 'चकनाचूर' स्थिति में पाई गई है।
एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "बल्ले पर काफी खून लगा हुआ था।"
पिस्टोरियस गुरुवार से ही पुलिस हिरासत में हैं। उन पर अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि पिस्टोरियस ने सम्भवत: पहली गोली शौचालय की ओर चलाई होगी और फिर तीन गोलियां रीवा पर शौचालय के दरवाजे की तरफ से चलाई गई हैं।
पिस्टोरियस ने पुलिस से कहा है कि उसने रीवा को एक चोर समझकर अपनी 9 एमएम की पिस्टल से गोली चलाई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं