विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी में फिर 'जहरीली शराब' का तांडव? एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; छिपकर इलाज करा रहे बीमार

Motihari Poisonous Liquor Newsमोतिहारी के बलगंगा गांव में संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों को उसके जहरीली शराब पीने की आशंका है. दो लोग अभी छिपकर इलाज करवा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है. पढ़ें पंकज कुमार की यह रिपोर्ट.

बिहार के मोतिहारी में फिर 'जहरीली शराब' का तांडव? एक की मौत, कई अस्पताल में भर्ती; छिपकर इलाज करा रहे बीमार
Bihar Jahrili Sharab
NDTV Reporter

Motihari News: बिहार के मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) से एक बार फिर दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बलगंगा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि यह हादसा जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने की वजह से हुआ है.

आधी रात के बाद बिगड़ी थी तबीयत

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के कई लोगों ने बुधवार शाम को कथित तौर पर शराब का सेवन किया था. देर रात अचानक सबकी तबीयत बिगड़ने लगी. इस घटना में चंदू नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिससे परिवार में चीख-पुकार मची है. वहीं लोहा सिंह, लड्डू, सम्पत और दीपक समेत कई अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

पुलिस से छिपकर हो रहा इलाज

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. दो बीमार लोगों का इलाज शहर के अलग-अलग प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है, जहां सदर डीएसपी दिलीप कुमार खुद पहुंचकर पूछताछ कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि दो अन्य लोग गिरफ्तारी के डर से छिपकर इलाज करा रहे हैं, जिससे पुलिस की आशंका और गहरा गई है कि मामला अवैध शराब से ही जुड़ा है.

क्या कहती है पुलिस और प्रशासन?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV Reporter

सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया, 'अस्पताल में भर्ती लोगों की तबीयत में सुधार हो रहा है. अभी मरीज बोलने की कंडीशन में नहीं है. डॉक्टर की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है. शाम तक काफी सुधार की उम्मीद है. हमारी टीम हर एंगल से जांच कर रही है, जैसे ही कुछ अपडेट मिलता है वो सबके साथ शेयर किया जाएगा.' फिलहाल पूरे बलगंगा गांव में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

वार्ड पार्षद ने कही ये बात

Bihar News

Photo Credit: NDTV Reporter

वहीं, वार्ड पार्षद रामाशंकर ठाकुर ने बताया, 'गांव से सूचना मिली की कुछ लोगों की तबीयत खराब है. इसी वजह से पता लगाने आया की तबीयत कैसे खराब हो गई. एक आदमी को सीबी सिंह के यहां इलाज के लिए भेजा गया. एक आदमी को आरसी में इलाज के लिए भेजा गया है. दोनों की तबीयत ठीक है. दोनों की तबीयत कैसे खराब हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है. लेकिन उनके परिवार से पूछताछ की जा रही है. गांव में चार लोगों की तबीयत खराब है, जिसमें दो अस्पताल में हैं और दो लोगों का पता लगाया जा रहा है.'

ये भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलती रहेगी Z प्लस सुरक्षा, बिहार गृह विभाग का आदेश 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com