दुबई डेजर्ट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विश्व के पूर्व नम्बर एक गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपने किए पर आयोजकों से माफी मांग ली है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
दुबई:
दुबई डेजर्ट क्लासिक टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे विश्व के पूर्व नम्बर एक गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपने किए पर अफसोस जताते हुए आयोजकों से माफी मांग ली है। वुड्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया, "मैं यह जानता हूं कि इस तरह मैदान पर थूकना अविवेकपूर्ण है। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।" उल्लेखनीय है कि रविवार को वुड्स को स्थानीय टीवी चैनलों और यू ट्यूब पर स्पष्ट रूप से थूकते देखा गया था। यूरोपीय टूर आयोजकों ने कहा था कि वह वुड्स द्वारा इस तरह की हरकत करना टूर्नामेंट के नियमों का उल्लंघन है, उन्हें जुर्माना भरना होगा।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
टाइगर, वुड्स, माफी, मांगी