- टाइगर 3 में हैं सलमान खान कैटरीना कैफ
- दीवाली पर रिलीज होगी टाइगर 3
- सालार भी नवंबर 2023 में हो सकती है रिलीज
टाइगर 3 बनाम सालार: ये साल बॉक्स ऑफिस के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है. साल 2023 के आठ महीने बीत चुके हैं और अब तक कई फिल्मों के धमाके की गूंज थिएटर की टिकट खिड़की पर सुनाई दे चुकी है. गदर 2 और ओएमजी 2 की टक्कर के बाद नवंबर में दो और बड़ी फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर महासंग्राम हो सकता है. जी हां, एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर होगा दो बिग बजट फिल्मों के के बीच क्लैश और दिखाई देगा कलेक्शन वॉर. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 और साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म सालार की. दोनों ही फिल्में इन दिनों खासी चर्चा में है. दरअसल प्रभास की फिल्म सालार को पोस्टपोन किए जाने के बाद इंडस्ट्री में जैसे तहलका मच गया है.
November 2023 CLASH of titans!#Tiger3 vs #Salaar #SalmanKhan vs #Prabhas pic.twitter.com/poSzuHKsaZ
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 2, 2023
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनी देओल और अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड के दबंग खान और साउथ के सुपरस्टार प्रभास के बीच नवंबर में महासंग्राम देखने को मिल सकता है. दरअसल दोनों ही फिल्मों के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच खबर ये मिल रही है कि प्रशांत नील निर्देशित फिल्म सालार पोस्टपोन हो गई है. प्रभास स्टारर फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी जिसे रीशेड्यूल किया जा रहा है. फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयन के हालिया ट्वीट के मुताबिक, प्रभास की 'सलार' अब नवंबर में रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि होम्बले फिल्म्स ने अभी तक अपनी नई रिलीज डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. लेकिन ऐसी जोरदार चर्चा है कि ये फिल्म नवंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अगर ये सच है, तो सालार सलमान खान स्टारर टाइगर 3 को कड़ी टक्कर देगी.
आज ही सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर टाइगर 3 का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. ये फिल्म नवंबर में दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में 'सालार' भले ही 'जवान' के तूफान से बच गई हो लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान खान और प्रभास के बीच की जंग नवंबर में बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला देगी. बता दें कि टाइगर 3 बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में शाहरुख खान का एक स्पेशल कैमियो भी होगा. तो अब देखना यह होगा कि क्या सनी पाजी और अक्षय कुमार की तरह सलमान खान और प्रभास के बीच भी बॉक्स ऑफिस महासंग्राम देखने को मिलेगा. कौन सी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल होगी ये देखना बेहद दिलचस्प होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं