विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2017

इन भारतीय खिलाड़ियों को टाटा ओपन में मिला वाइल्डकार्ड

भारत के तीन टेनिस खिलाड़ियों युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और अर्जुन काधे को सीधे यहां 30 दिसंबर से छह जनवरी तक चलने वाले टाटा ओपन के मुख्य ड्रा में जगह मिली है.

इन भारतीय खिलाड़ियों को टाटा ओपन में मिला वाइल्डकार्ड
  • 30 जनवरी से महाराष्ट्र में होगा टाटा ओपन
  • कई जाने-माने खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
  • छठी बार हिस्सा लेंगे युकी भांबरी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारत के तीन टेनिस खिलाड़ियों युकी भांबरी, रामकुमार रामनाथन और अर्जुन काधे को सीधे यहां 30 दिसंबर से छह जनवरी तक चलने वाले टाटा ओपन के मुख्य ड्रा में जगह मिली है. यहां के महालुंगे बालेवाड़ी स्टेडियम में होने वाले एटीपी 250 वर्ल्ड टूर टूर्नामेंट टाटा ओपन महाराष्ट्र के आयोजकों ने शनिवार को वाइल्ड कार्ड की घोषणा की. विश्व रैंकिंग में 116वें स्थान पर काबिज 25 साल के भांबरी टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भाग लेने वाले भाारत के शीर्ष खिलाड़ी हैं. पिछले एक साल से वह अपनी लय बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं. नवंबर में उन्होंने केपीआईटी-एमएसएलटीए चैलेंजर प्रतियोगिता के फाइनल में रामनाथन को हराया था।
 


वॉशिंगटन में सिटी ओपन के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वह तीन सेट में केविन एंडरसन से हार गये थे. टूर्नामेंट में इससे पहले उन्होंने फ्रांस के गेल मोंफिल्स को मात दी थी. टाटा ओपन में वह छठी बार हिस्सा ले रहे है, जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014 में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का रहा है. पिछले साल उन्होंने प्री-क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था। रामनाथन (विश्व रैंकिंग में 142वें स्थान) इस टूर्नामेंट में आने से पहले आईटीएफ फ्यूचर्स स्पर्धा में तीन खिताब जीत चुके हैं. 

यह भी पढ़ें : इसलिए मैरियोन बारतौली ने लिया चार साल का संन्यास तोड़ वापसी का फैसला

चेन्नई का यह 23 वर्षीय खिलाड़ी पांचवी बार मुख्य ड्रा में जगह बना रहा है जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2003 में विश्व रैंकिंग में 789वें स्थान पर रहते हुये 90वें रैकिंग के खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को हराया था. काधे ने भी इस टूर्नामेंट में आने से पहले अपना पहला फ्यूचर्स खिताब जीता है.

VIDEO :  30 दिसंबर से शुरू हो रहे टाटा ओपन का प्रोमो को देखिए. 
पुणे के इस खिलाड़ी ने वियतनाम में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को फाइनल में 7-5, 6-3 से पराजित किया था. उन्हें चेन्नई ओपन 2012 के क्वालीफाइंग दौर के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com