युकी भांबरी का फाइल फोटो
- साइप्रस के मार्कोस बगदातिस ने दी मात
- बगदातिस ने 7-6, 6-4, 6-3 से हराया
- 33 सहज गलतियां की युकी भांबरी ने
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में अनुभवी मार्कोस बगदातिस के हाथों हार कर बाहर हो गए. विश्व रैंकिंग में 122 वीं स्थान पर काबिज भांबरी को 103 वें रैंकिंग वाले साइप्रस के इस खिलाड़ी ने दो घंटे नौ मिनट चले मुकाबले में 7-6, 6-4, 6-3 से मात दी. भांबरी की यह हार वास्तव में भारतीय टेनिस के भविष्य की कोई सही तस्वीर पेश नहीं करती.
इस हार के लिए बगदातिस के अच्छे खेल से ज्यादा भांबरी का औसत से खराब प्रदर्शन जिम्मेदार रहा. उन्होंने मैच में 33 सहज गलतियां की जबकि बगदातिस ने सिर्फ तीन सहज गलतियां की. ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2006 के उपविजेता रहे बगदातिस ने पहला सेट गंवाने के बाद बाकी के दोनों सेटों में भांबरी को कोई मौका नहीं दिया. उन्हें दर्शकों का भी साथ मिला. कोर्ट नंबर आठ पर खेले गये मैच के दौरान दर्शक बगदातिस की हौसला अफजाई करते दिखे.
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलियन ओपन: हर साल रोजर फेडरर को खत लिखते हैं महान केन रोसवाल, इसमें होती है यह छोटी सी बात...
ऑस्ट्रेलियाई ओपन जूनियर चैंपियनशिप 2009 का खिताब जीतने वाले भांबरी को इससे पहले 2015 में एंडी मर्रे और 2016 में थॉमस बेर्डयाच ने इस टूर्नामेंट के पहले दौर में हरा कर बाहर किया था.
VIDEO: जब पिछले साल बड़ी बहन वीनस को हराकर सेरेना ने अपना 23वां ग्रैडस्लैम खिताब जीता
कुल मिलाकर यह तीसरा मौका है जब मुख्य ड्रा में क्वालीफाई करने के बाद 25 वर्षीय यह भारतीय खिलाड़ी इस ओपन के पहले दौर को पार नहीं कर पाया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं