क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- इतने बड़े खिलाड़ी...और ये काम!
- हे ईश्वर! रोनाल्डो पर कृपा करना!
- मैनेजर कर रहे हैं सरकारी विभाग से बातचीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो जेल की सजा से बचने का हर तरह के प्रयास कर रहे हैं. ऐसे में वह स्पेनिश ट्रेजरी विभाग के साथ संपर्क कर रहे हैं. स्पेन की मडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली. रोनाल्डो के मैनेजर ट्रेजरी विभाग साथ लगातार बातचीत में हैं कि उनके पर मंडरा रही मुसीबत किसी भी तरह से टल जाए.
स्पेनिश ट्रेजरी विभाग ने पिछले सप्ताह रियल क्लब के एक अन्य खिलाड़ी शाबी आलोंसो के खिलाफ आठ साल की जेल की सजा की अपील की थी. इसे देखते हुए रोनाल्डो और उनके प्रबंधक ने उनके खिलाफ आरोपों को खत्म करने के लिए बातचीत से मामला सुलझाने का फैसला लिया.
अभी तक रोनाल्डो भी आलोंसो की तरह स्वयं पर लगे आरोपों को खारिज कर रहे थे, लेकिन अब वह स्पेनिश ट्रेजरी विभाग को एक खाली चेक देने की सोच रहे हैं, ताकि वह जेल की सजा से बच सकें.
VIDEO: मोहम्मद शमी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है
दरअसल इस शताब्दी के महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर कर चोरी के आरोप हैं.समाचार एजेंसी एफे का रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने हालांकि, किसी भी प्रकार की कर चोरी को स्वीकार करने से इनकार कर रहे थे. विभाग अगर रोनाल्डो की जेल की सजा की अपील को खारिज कर देता है, तो ऐसे में पुर्तगाल के खिलाड़ी को स्पेनिश ट्रेजरी विभाग को 1.47 करोड़ यूरो की राशि का भुगतान करना होगा.
ध्यान दिला दें कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोमवार को ही स्पेनिश लीग में अपनी 34वी हैट्रिक जमाने के साथ ही अपने करियर की 50वीं हैट्रिक जड़कर इतिहास रच डाला था. रोनाल्ड की इस चर्चा का जश्न अभी फीका भी नहीं पड़ा था, लेकिन उनके लिए यह मुसीबत में डालने वाली खबर आ गई.Fight as one, rise together !
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) March 20, 2018
The new @Portugal National Team Collection, available on
March 23rd on https://t.co/vmUIWvypW2 #Portugal #NikeFootball #TudoPorPortugal @nikefootball pic.twitter.com/xJMxXU64Tt
स्पेनिश ट्रेजरी विभाग ने पिछले सप्ताह रियल क्लब के एक अन्य खिलाड़ी शाबी आलोंसो के खिलाफ आठ साल की जेल की सजा की अपील की थी. इसे देखते हुए रोनाल्डो और उनके प्रबंधक ने उनके खिलाफ आरोपों को खत्म करने के लिए बातचीत से मामला सुलझाने का फैसला लिया.
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) March 17, 2018यह भी पढ़ें : लियोनेल मेसी का साथी खिलाड़ियों के बारे में बड़ा बयान
अभी तक रोनाल्डो भी आलोंसो की तरह स्वयं पर लगे आरोपों को खारिज कर रहे थे, लेकिन अब वह स्पेनिश ट्रेजरी विभाग को एक खाली चेक देने की सोच रहे हैं, ताकि वह जेल की सजा से बच सकें.
VIDEO: मोहम्मद शमी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया है
दरअसल इस शताब्दी के महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर कर चोरी के आरोप हैं.समाचार एजेंसी एफे का रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने हालांकि, किसी भी प्रकार की कर चोरी को स्वीकार करने से इनकार कर रहे थे. विभाग अगर रोनाल्डो की जेल की सजा की अपील को खारिज कर देता है, तो ऐसे में पुर्तगाल के खिलाड़ी को स्पेनिश ट्रेजरी विभाग को 1.47 करोड़ यूरो की राशि का भुगतान करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं