विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2011

कुक तिहरे शतक से चूके, सहवाग बने किंग्स पेयर

कुक की पारी से इंग्लैंड ने अपनी पारी सात विकेट पर 710 रन बनाकर समाप्त घोषित की जो कि इन दोनों टीमों के बीच नया रिकार्ड है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बर्मिंघम: एलिस्टेयर कुक केवल छह रन से तिहरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी 294 रन की मैराथन पारी से 486 रन की विशाल बढ़त हासिल करने वाले इंग्लैंड ने वीरेंद्र सहवाग को लगातार दूसरी पारी में पहली गेंद पर पवेलियन भेजकर भारत पर तीसरे टेस्ट मैच में हार और नंबर एक का ताज गंवाने का खतरा गहरा दिया। कुक की पारी से इंग्लैंड ने अपनी पारी सात विकेट पर 710 रन बनाकर समाप्त घोषित की जो कि इन दोनों टीमों के बीच नया रिकार्ड है। पहली पारी में 224 रन पर ढेर होने वाले भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 35 रन बनाए हैं और उसे पारी की हार से बचने के लिए अब भी 451 रन की दरकार है। स्टंप उखड़ने के समय राहुल द्रविड़ 18 और गौतम गंभीर 14 रन पर खेल रहे थे। कुक जब मजबूती से तिहरे शतक की तरफ बढ़ते हुए दिख रहे थे तब उन्होंने इशांत शर्मा की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर डीप प्वाइंट क्षेत्र में हवा में लहराता शॉट खेल दिया और भारत के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक सुरेश रैना दौड़ लगाकर उसे कैच में तब्दील करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास ने इसके तुरंत बाद पारी समाप्त घोषित कर दी। कुक निराश होकर पवेलियन लौटे लेकिन दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने अपनी पारी में 545 गेंद खेली तथा 33 चौके लगाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इयोन मोर्गन (104) के साथ चौथे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी की। भारत ने 17 रन के अंदर तीन विकेट लेकर कुछ राहत की सांस ली लेकिन टिम ब्रेसनन ने पिछले मैच की तरह फिर से भारतीय गेंदबाजों का सिरदर्द बढ़ाया। उन्होंने नाबाद 53 रन बनाए और कुक के साथ सातवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कुक, शतक, इंग्लैंड, रन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com