विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2017

टेनिस : राफेल नडाल 10वां मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट खिताब पाने से एक कदम दूर

टेनिस : राफेल नडाल 10वां मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट खिताब पाने से एक कदम दूर
प्रतीकात्मक फोटो
रॉकब्रूने कैप मार्टिन: स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल अपने करियर का 10वां मोंटे कार्लो रोलेक्स मास्टर्स टूर्नामेंट खिताब पाने से केवल एक कदम दूर हैं. नडाल ने बेल्जियम के खिलाड़ी डेविड गोफिन को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात देकर खिताबी मुकाबले में कदम रखा है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के फाइनल में नडाल का सामना उनके हमवतन एल्बर्ट रामोस विनोलास से होगी.

एक बयान में नडाल ने कहा, "इस बात का भरोसा कर पाना मुश्किल है कि मैं एक बार फिर फाइनल में हूं. मेरे लिए यह बात अविश्वसनीय है. यह क्ले कोर्ट पर मेरा पहला सत्र है. यह जगह मेरे लिए खास है और यह एक ऐसी चीज है, जिससे मैं बहुत खुश होता हूं."

नडाल ने विनोलास के बारे में कहा, "वह बेहतर खेल रहे हैं. पूरे सप्ताह उन्होंने बड़े मैच जीते हैं और वह बड़े आत्मविश्वास के साथ खेल रहे हैं." टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में विनोलास ने फ्रांस के लुकास पाउली को 6-3, 5-7, 6-1 से पराजित किया. विनोलास यहां पहली बार फाइनल में पहुंचे हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com