विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2015

टेनिस : विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जोकोविक

टेनिस : विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जोकोविक
जोकोविक
मेड्रिड: सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। जोकोविक ने रविवार को संपन्न हुए वर्ष के आखिरी एटीपी टूर्नामेंट वर्ल्ड टूर फाइनल्स में लगातार चौथी बार विजेता रहे।

जोकोविक इस वर्ष चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के फाइनल तक पहुंचने में सफल रहे और उनमें से तीन खिताब अपने नाम किए। फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्हें स्विट्जरलैंड के स्टानिस्लास वावरिंका के हाथों एकमात्र फाइनल गंवाना पड़ा। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक वावरिंका ताजा रैंकिंग में चौथे स्थान पर हैं।

एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष-10 पायदान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। शीर्ष ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे दूसरे जबकि स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर तीसरे पायदान पर हैं।

एटीपी रैंकिंग :

1. नोवाक जोकोविक (सर्बिया) : 16,585 अंक

2. एंडी मरे (ब्रिटेन) : 8,670 अंक

3. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) : 8,340 अंक

4. स्टानिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) : 6,900 अंक

5. राफेल नडाल (स्पेन) : 5,230 अंक

6. टॉमस बर्डिख (चेक गणराज्य) : 4,620 अंक

7. डेविड फेरर (स्पेन) : 4,305 अंक

8. की निशिकोरी (जापान) : 4,235 अंक

9. रिचर्ड गैस्केट (फ्रांस) : 2,850 अंक

10. जो विल्फ्रेड सोंगा (फ्रांस) : 2,635 अंक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सर्बिया, नोवाक जोकोविक, पेशेवर टेनिस संघ, एटीपी, रैंकिंग, Serbia, Novac Djokovic, Tennis Association, ATP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com