विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2011

'तेंदुलकर के हस्तक्षेप के बाद वापस आए थे बेल'

द डेली मेल के अनुसार धोनी ने इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास और कोच एंडी फ्लावर की बेल को वापस बुलाने का आग्रह ठुकरा दिया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: महेंद्र सिंह धोनी भले ही प्रशंसा बटोर रहे हों लेकिन वह सचिन तेंदुलकर थे जिनके हस्तक्षेप के बाद इयान बेल को बल्लेबाजी के लिए वापस बुलाया गया था। भारत और इंग्लैंड के बीच नाटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बेल अजीबोगरीब स्थिति में रन आउट हो गए थे लेकिन भारत ने बाद में उन्हें वापस बुलाने का फैसला किया था। द डेली मेल के अनुसार धोनी ने इंग्लैंड के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास और कोच एंडी फ्लावर की बेल को वापस बुलाने का आग्रह ठुकरा दिया था। बेल ने मैच के तीसरे दिन यह सोचकर क्रीज छोड़ दी थी कि गेंद चार रन के लिए चली गई है और अब चाय का विश्राम हो गया है। गेंद हालांकि सीमा रेखा पर रोक दी गई थी और इसके बाद बेल के खिलाफ रन आउट की अपील पर उन्हें आउट भी दे दिया गया था। समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के नाटकीय हृदय परिवर्तन में सचिन तेंदुलकर ने अहम भूमिका निभाई। अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, धोनी से मैदान पर तीन बार पूछा गया था कि क्या वह अपील कर रहे हैं और उन्होंने कहा था हां। इसके बाद फ्लावर और स्ट्रास चाय काल के समय धोनी और फ्लैचर से मिलने गए और उन्होंने कहा कि उनके कप्तान का कहना है कि फैसला बरकरार रहेगा। तेंदुलकर ने इसके बाद ड्रेसिंग रूम में इस मामले में हस्तक्षेप किया और बेल को वापस बुला दिया गया। तेंदुलकर को भारतीय क्रिकेट का सबसे प्रभावशाली व्यक्ति करार देते हुए अखबार ने लिखा है, एक बार जब तेंदुलकर ने धोनी से बात की तो वह (रन आउट का) फैसला जो कि नियमों के अनुसार बिल्कुल सही था, बदल दिया गया। अखबार के अनुसार, भारत के अन्य खिलाड़ियों ने भी तुरंत ही इसे स्वीकार कर लिया जो कि अपने इस स्टार साथी को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखते हैं। बेल जब चाय के बाद बल्लेबाजी के लिए गए तो इंग्लैंड की टीम भारतीयों के फैसले की तारीफ करने बालकनी में आई लेकिन तब तक उन्हें पता चल गया था कि वह तेंदुलकर हैं जिनके लिए वह तालियां बजा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
तेंदुलकर, बेल, आउट, धोनी, Tendulkar, Bell, Out, Dhoni
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com