विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2011

भारी सुरक्षा के बीच ढाका पहुंची टीम इंडिया

टीम इंडिया को शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत अपना पहला ग्रुप मैच मेजबान बांग्लादेश के साथ खेलना है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका: भारतीय क्रिकेट टीम भारी सुरक्षा के बीच गुरुवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंच गई। टीम इंडिया को शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत अपना पहला ग्रुप मैच मेजबान बांग्लादेश के साथ खेलना है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रैपिड एक्शन बटालियन के कमांडो और क्रैक पुलिस के जवानों की देखरेख में भारतीय खिलाड़ी शेराटन होटल पहुंचे। इस दौरान सुरक्षाबल की दो गाड़ियां भारतीय टीम की बस के साथ थी। हजरत शाह जलाल हवाई अड्डे से निकलने के बाद भारतीय टीम को रास्ते में भी भारी सुरक्षा मिली। पूरे रास्ते में पुलिस के जवान कतार में खड़े थे। विश्व कप के दसवें संस्करण का उद्घाटन गुरुवार को बंगबंधु स्टेडियम में होना है। इसके लिए सभी 14 टीमें ढाका पहुंच चुकी हैं। भारत का पहला मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बांग्लादेश, मेजबान, टीम, भारत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com