विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2013

जूनियर महिला हॉकी विश्वकप : सुशीला चानू को भारतीय टीम की कमान

भारत को इस टूर्नामेंट के लिए पूल-सी में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और रूस के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 27 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया (एचआई) ने जर्मनी के शहर मोंचेनग्लादबाक में 27 जुलाई से चार अगस्त तक होने वाले एफआईएच हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप वीमेन-2013 के लिए रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर दी।

डिफेंडर सुशील चानू को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि फारवर्ड रानी को उपकप्तान बनाया गया है।

भारत को इस टूर्नामेंट के लिए पूल-सी में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और रूस के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 27 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा। इसके बाद 28 जुलाई को उसका सामना न्यूजीलैंड के साथ होगा और फिर अंतिम पूल मैच में उसे 30 जुलाई को रूस के साथ भिड़ना है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय खिलाड़ी पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान में 22 मई से ही अभ्यासरत हैं।

टीम इस प्रकार है - गोलकीपर - सानरिक चानू, बिगान सोय। डिफेंडर्स - पिंकी देवी, दीप ग्रेस एक्का, नमिता टोप्पो, मनजीत कौर, एमएन पूनम्मा, सुशीला चानू (कप्तान) और मोनिका। मिडफील्डर्स - लिली चानू, लिलिमा मिंज, नवजौत कौर, वंदना कटारिया और रितुषा आर्य। फारवर्ड - पूनम रानी, अनुपा बारला, रानी (उप कप्तान) और नवनीत कौर। स्टैंडबाई - सुखमणि विर्क (गोलकीपर), मनमीत कौर, किरण दहिया, सुशीला लाकड़ा (सभी डिफेंडर), रेणुका यादव, निकी प्रधान (दोनों मिडफील्डर), जसविंदर कौर, नेहा गोयल और पूनम बारला (सभी फारवर्ड)।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुशीला चानू, महिला हॉकी, जूनियर महिला हॉकी विश्वकप, भारतीय महिला हॉकी टीम, Sushila Chanu, Junior Women's Hockey World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com