विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2016

डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारियों से मिले पहलवान सुशील कुमार, बोले- 'मैं काफी विकल्‍प देख रहा हूं'...

डब्ल्यूडब्ल्यूई अधिकारियों से मिले पहलवान सुशील कुमार, बोले- 'मैं काफी विकल्‍प देख रहा हूं'...
सुशील कुमार का फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: भारत के दोहरे ओलिंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार ने आज स्वीकार किया कि वह वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के शीर्ष अधिकारियों से मिले थे, लेकिन उन्होंने तुरंत पेशेवर कुश्ती में जाने के कदम से इनकार किया.

टैलेंट डेवलपमेंट डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रमुख केनयोन सीमैन सुशील से मिलने के लिए फ्लोरिडा के ओरलांडो आए थे.

सुशील ने पीटीआई से कहा, 'मेरी डब्ल्यूडब्ल्यूई टैलेंट डेवलपमेंट के प्रमुख से बहुत अच्छी बैठक हुई और मैं काफी विकल्प देख रहा हूं, क्योंकि मैं कुश्ती खेलना जारी रखना चाहता हूं'. यह पूछने पर कि इसका मतलब एमेच्योर कुश्ती को 'गुडबॉय' कहना होगा तो सुशील ने इससे इनकार किया.

उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मैं एमेच्योर कुश्ती को छोड़ रहा हूं. मैं सिर्फ अन्य जगहों को देखना चाहता हूं, क्योंकि मैं सचमुच कुश्ती खेलना जारी रखना चाहता हूं'. रमन रहेजा की कंपनी सुपर स्पोर्ट्स सुशील के व्यवसायिक मामलों को देखती है. उन्होंने कहा कि डब्ल्यूडब्ल्यूई पिछले कुछ समय से भारत में विस्तार करने की योजना बना रही है और पिछले चार महीनों से सुशील से बातचीत कर रही है.

उन्होंने कहा, 'जल्द ही कुछ होगा, करीब एक महीने या इतने समय के अंदर, इसलिए हम कुछ तय करेंगे. आप केनयोन ने सुशील से पहली बार आमने-सामने बात की. वह सुशील से मिलने ओरलांडो से यहां आए हुए थे'.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुशील कुमार, वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट, डब्ल्यूडब्ल्यूई, केनयोन सीमैन, पेशेवर कुश्ती, Sushil Kumar, World Wrestling Entertainment, WWE, Canyon Ceman, Professional Wrestling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com