भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री.
- कांस्टेनटाइन के नेतृत्व में साकारात्मक बदलाव आए
- कांस्टेनाटाइन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया
- भारतीय कप्तान की जमकर सराहना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने पिछले कुछ साल में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन को देते हुए कहा कि उन्होंने टीम में बहुत सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. सुनील छेत्री ने किया मोटर्स इंडिया द्वारा आयोजित टैलेंट हंट प्रोग्राम के दौरान कहा कि भारतीय टीम ने कांस्टेनाटाइन के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया है. जब वह कोच बने थे तब बहुत सारे अनुभवी खिलाड़ी टीम छोड़कर जा रहे थे, उस समय उन्होंने बहुत सारे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जो हमारे बहुत अच्छी चीज रही.
यह भी पढ़ें: फुटबॉल: एशिया कप में भारत की संभावनाओं को लेकर यह बोले स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री..
उन्होंने यह भी माना कि कोच कांस्टेनटाइन के नेतृत्व में टीम में साकारात्मक बदलाव आए हैं. छेत्री ने कहा कि वह हमारे लिए बहुत अच्छे कोच साबित हुए हैं. उनके खेलने का तरीका है और वह अलग फॉरमेशन से खेलते हैं जो टीम के लिए अभी तक बेहतर रही है और टीम के अंदर साकारात्मक बदलाव आए हैं.
VIDEO: जिम में पसीना बहाते सुनील छेत्री
Let's go to 2018 FIFA World Cup with #KiaInIndia. Click here to know more: https://t.co/kRA8aIkuXa @KiaMotorsIN pic.twitter.com/MKqbOsANX6
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) April 27, 2018
यह भी पढ़ें: फुटबॉल: एशिया कप में भारत की संभावनाओं को लेकर यह बोले स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री..
उन्होंने यह भी माना कि कोच कांस्टेनटाइन के नेतृत्व में टीम में साकारात्मक बदलाव आए हैं. छेत्री ने कहा कि वह हमारे लिए बहुत अच्छे कोच साबित हुए हैं. उनके खेलने का तरीका है और वह अलग फॉरमेशन से खेलते हैं जो टीम के लिए अभी तक बेहतर रही है और टीम के अंदर साकारात्मक बदलाव आए हैं.
VIDEO: जिम में पसीना बहाते सुनील छेत्री
छेत्री ने कहा कि इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और सुपर कप जैसे टूर्नामेंट ने भी भारतीय फुटबाल को बेहतर करने में मदद की है. इन टूर्नामेंट के जरिए कांस्टेनटाइन को ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला जिससे भारतीय टीम को भी बहुत लाभ हुआ.Results don't always go your way but you've got to give yourself the best chance to succeed. We start from scratch today. pic.twitter.com/pRjw9gMSP1
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) April 18, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं