विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2015

सुल्तान जोहोर कप : भारतीय जूनियर टीम ने अर्जेंटीना को 3-2 से हराया

सुल्तान जोहोर कप : भारतीय जूनियर टीम ने अर्जेंटीना को 3-2 से हराया
फाइल फोटो
जोहोर बारू: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने पांचवें सुल्तान जोहोर कप के लीग मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से हरा दिया। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से बेहद आक्रामक खेल दिखाया।

शुरूआती हमलों से सहमी अर्जेंटीना टीम उन्हें रोकने में नाकाम रही। तीसरे मिनट में अरमान कुरैशी ने बाएं विंगर से मिले पस को गोल में बदला। इसके आठ मिनट बाद फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने दूसरा गोल किया। अरमान, गुरजंत, सुमित कुमार और परविंदर सिंह ने अर्जेंटीना के डिफेंस को तहस नहस कर दिया।

भारत को 34वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना को 39वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे कप्तान मेइको सासेला ने गोल में बदला। इसके बाद भारतीयों ने लगातार जवाबी हमले बोले जिसका फायदा 50वें मिनट में मिला जब पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर नीलकांता शर्मा ने स्कोर 3-1 कर दिया। भारत का सामना शुक्रवार को मेजबान मलेशिया से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारतीय जूनियर हॉकी टीम, सुल्तान जोहोर कप, अर्जेंटीना, Indian Hockey Junior Team, Sultan Johor Cup, Argentina
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com