सोमदेव और मार्टिन की जोड़ी को स्लोवाकिया के कारोल बेक और इस्रायल के डूडी सेला की जोड़ी ने 6-7(1), 6-3, 12-10 से हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहांसबर्ग:
भारत के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एकल टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन और उनके अमेरिकी जोड़ीदार डेविड मार्टिन एटीपी द. अफ्रीकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सोमदेव और मार्टिन की जोड़ी को शुक्रवार को स्लोवाकिया के कारोल बेक और इस्रायल के डूडी सेला की जोड़ी ने 6-7(1), 6-3, 12-10 से हरा दिया। सोमदेव और मार्टिन ने गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जर्मनी के रेनर स्कुटलर और ऑस्ट्रिया के मार्टिन फिशर की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से पराजित किया था। दूसरी ओर, बेक और सेला की जोड़ी ने पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जर्मनी के डस्टिन ब्राउन और नीदरलैंडस के रोजर वासेन की जोड़ी को 6-3, 7-5 से मात दी थी। अगले दौर में बेक और सेला की भिड़ंत अमेरिका के जेम्स केराटी और कनाडा के अदील शम्सदीन के साथ होगी। सोमदेव की नजरें अब एकल मुकाबले पर होगी जहां वह क्वार्टरफाइनल में मेजबान खिलाड़ी रिक दी वोएस्ट से भिड़ेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
द. अफ्रीकी ओपन, क्वार्टरफाइनल, सोमदेव, मार्टिन