बेहतरीन फार्म में चल रहे रफ़ाएल नडाल ने क्लेकोर्ट पर अपना दबदबा बनाये रखा.
रोम, इटली: क्लेकोर्ट के बादशाह रफ़ाएल नडाल और दूसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी, लेकिन स्टैन वावरिंका को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। पिछले साल फाइनल में ब्रिटेन के एंडी र्मे से हारने वाले जोकोविच ने स्पेन के रोबेर्टो बॉटिस्टा आगुट को 6-4, 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये उन्हें अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से भिड़ना होगा जिन्होंने सातवीं वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी को 7-6, 6-3 से पराजित किया। फ्रेंच ओपन से पहले बेहतरीन फार्म में चल रहे रफ़ाएल नडाल ने क्लेकोर्ट पर अपना दबदबा बनाये रखा। उन्होंने अमेरिका के 13वें वरीय जैक सोक को 6-3, 6-4 से हराया। नडाल का अगला मुकाबला आस्ट्रिया के आठवें वरीय डोमिनिक थाइम से होगा जिन्होंने अमेरिका के सैम क्वेरी को 3-6, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।

नडाल और जोकोविच अगर क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो फिर वे सेमीफाइनल में आमने सामने हो सकते हैं। फ्रेंच ओपन के खिताब के एक अन्य दावेदार तीसरी वरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी वावरिंका की रोलां गैरां की तैयारियों को गहरा झटका लगा। अमेरिका के जान इसनर ने उन्हें 7-6, 6-4 से हराया। कनाडा के पांचवें वरीय मिलोस राओनिच, क्रोएशिया के छठे वरीय मारिन चिलिच और अमेरिका के जान इसनर भी अंतिम आठ में पहुंच गये हैं। रूस की सातवीं वरीयता प्राप्त स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को आस्ट्रेलिया की क्वालीफायर डारिया गावरिलोवा के हाथों 2-6, 7-5, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रोमानिया की सिमोना हालेप, एस्तोनिया की एनेट कोंटावीट, नीदरलैंड की किकी बर्टन्स और उक्रेन की इलिना स्वितोलिना भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं।

वहीँ रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार पाब्लो कुइवास ने फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। बोपन्ना और कुइवास ने दूसरे दौर के एक कड़े मुकाबले में बेहतरीन वापसी करते हुए इस स्पेनिश जोड़ी को 4-6, 7-6, 10-8 से हराया। इस इंडो-उरुग्वेन जोड़ी का अगला मुकाबला पीयरे ह्यूज हरबर्ट और निकोलस माहूट की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा।
(न्यूज़ एजेंसी भाषा से इनपुट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रफ़ाएल नडाल, नोवाक जोकोविच, रोम मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट, टेनिस, रोहन बोपन्ना, जुआन मार्टिन डेल पोत्रो, रोम मास्टर्स