विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2015

खेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाई

खेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाई
नई दिल्ली:

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार की राशि बढ़ा दी है। अब ओलिंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर किसी एथलीट को 75 लाख रुपये मिलेंगे। अब तक 50 लाख रुपये मिलते थे। सिल्वर मेडल जीतने पर 30 लाख रुपये की जगह पर 50 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि कांस्य पदक जीतने पर 20 लाख रुपये की जगह अब 30 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

इतना ही एशियाई खेलों और कॉमनवेल्थ खेलों में भी मेडल जीतने वालों की इनामी राशि को बढ़ाया गया है। इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 20 लाख रुपये की जगह अब 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। सिल्वर मेडल जीतने पर 10 लाख रुपये की जगह अब 20 लाख रुपये मिलेंगे जबकि कांस्य पदक जीतने पर 6 लाख रुपये की जगह 10 लाख रुपये मिलेंगे।

चार साल पर होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप के आयोजन में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये का इनाम मिलेगा। ऐसी प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल जीतने पर 25 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 15 लाख रुपये का इनाम मिलेगा जबकि दो साल पर होने वाली वर्ल्ड प्रतियोगिताओं के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर 20 लाख रुपये, सिल्वर मेडल जीतने पर 15 लाख और कांस्य पदक जीतने पर 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
खेल मंत्रालय, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि, पुरस्कार राशि, ओलिंपिक खेल, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स, Sports Ministry, Award Money, Olympic, Asian Games
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com