विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2013

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीकी एथलीट गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिस्टोरियस गलती से उसे कोई घुसपैठिया समझ बैठे थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता 'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिस्टोरियस गलती से उसे कोई घुसपैठिया समझ बैठे थे।

'बील्ड' अखबार के अनुसार पिस्टोरियस को गुरुवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उसने यहां अपने घर पर गोली चलाई थी। पुलिस के प्रवक्ता केटेलगो मोगाले ने कहा कि एक 30-वर्षीय महिला पर गोली चलाने के कारण 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पिस्टोरियस ही है या नहीं। उन्होंने कहा कि अदालत में पेश होने के बाद ही इसका खुलासा किया जाएगा।

मोगाले ने कहा, मरने वाली पर चार गोलियां चलाई गई थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। समझा जाता है कि वह आरोपी की गर्लफ्रेंड थी। यह घटना प्रिटोरिया के बाहर सिल्वरलेक्स में हुई। पिस्टोरियस यहीं रहता है।

'ब्लेड रनर' के रूप में मशहूर हुए पिस्टोरियस ओलिंपिक में भाग लेने वाले पहले विकलांग थे। उन्होंने पैरालिंपिक खेलों की चार गुणा 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। एक साल की उम्र में ही घुटने के नीचे उनके दोनों पैर बेकार हो गए थे और वह कार्बन फाइबर ब्लेड पर दौड़ते थे। पिछले साल 'टाइम' पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावी लोगों में चुना था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ऑस्कर पिस्टोरियस, दक्षिण अफ्रीकी एथलीट, पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता, ब्लेड रनर, Oscar Pistorius, South Africa, Paralympic Gold Medallist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com