स्वीडन के स्टार टेनिस खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग शानदार शुरुआत करते हुए वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रोटेरडम:
स्वीडन के स्टार टेनिस खिलाड़ी रॉबिन सोडरलिंग शानदार शुरुआत करते हुए वर्ल्ड टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोडरलिंग ने पुरुषों के एकल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में स्थानीय खिलाड़ी रॉबिन हास को 6-3, 6-2 से हराया। टूर्नामेंट के मौजूदा चैम्पियन सोडरलिंग ने इस मुकाबले को एक घंटे में जीता। सोडरलिंग का अगला मुकाबला जर्मनी के खिलाड़ी फिलिप कोश्रायबर से होगा। कोश्रायबर ने पहले दौर के मुकाबले में ताईवान के येन-हस्न लू को 6-4, 7-6(5) से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिच ने स्पेन के खिलाड़ी गुलिरेमो ग्रासिया लोपेज को 6-1, 6-2 से परास्त किया। बर्डिच ने इस मुकाबले को 55 मिनट में जीता।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सोडरलिंग, टेनिस टूर्नामेंट