विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट: आखिरी बाजी में वेस्ले से ड्रॉ खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे आनंद

सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में 5 बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने अमेरिका के वेस्ले सो को ड्रॉ पर रोककर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया.

सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट: आखिरी बाजी में वेस्ले से ड्रॉ खेलकर संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे आनंद
भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद. (फाइल फोटो)
  • टूर्नामेंट के आखिरी राउंड में आनंद ने वेस्ले सो को ड्रॉ पर रोका
  • फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने सिंकफील्ड कप का खिताब जीता
  • टूर्नामेंट में 7 ड्रॉ और 2 जीत से आनंद रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंचे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सेंट लुई (अमेरिका): सिंकफील्ड शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में 5 बार के विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद ने अमेरिका के वेस्ले सो को ड्रॉ पर रोककर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया. आनंद ने संभावित 9 में से 5.5 अंक जुटाए. इस भारतीय खिलाड़ी को कुछ अहम रेटिंग अंक भी मिले. इससे वह 2800 रेटिंग अंक के करीब पहुंचेंगे. टूर्नामेंट में 7 ड्रॉ और 2 जीत की बदौलत आनंद विश्व रैंकिंग में 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें : विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ पीड़ितों को अपने घर में दिया आसरा

लाग्रेव ने जीता खिताब
फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव ने किसी एलीट टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिंकफील्ड कप का खिताब जीता. उन्होंने अंतिम दौर में रूस के इयान नेपोमनियाची को हराकर 6 अंक के साथ खिताब अपनी झोली में डाला. कल तक शीर्ष पर चल रहे एक अन्य खिलाड़ी लेवोन अरोनियन को हालांकि विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें : शतरंज चैंपियन गैरी कास्परोव संन्यास से वापसी में यूएस टूर्नामेंट में भाग लेंगे

VIDEO: स्वदेश लौटने पर विश्वनाथन आनंद का जोरदार स्वागत



12 साल बाद वापसी करेंगे गैरी कास्परोव
आनंद के साथ कार्लसन भी 5.5 अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहें. वहीं, अरोनियम को रूस के सर्जेई कर्जाकिन के साथ संयुक्त चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा. दिन की अन्य बाजियों में रूस के पीटर स्विडलर ने अमेरिका के फाबियानो कारूआना को हराया. सिंकफील्ड कप के खत्म होने के बाद यहीं सेंट लुई रेपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. इसमें महान खिलाड़ी गैरी कास्परोव 12 साल बाद आधिकारिक रूप से वापसी करेंगे. आनंद भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे.

इनपुट: भाषा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com