कॉमनवेल्थ घोटाले में नाम आने के बाद शीला दीक्षित ने कहा कि रिपोर्ट संसद में पेश हो जाने के बाद जवाब दूंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi:
कॉमनवेल्थ घोटालों को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी फंसती नजर आ रही हैं। संसद में पेश होने वाली सीएजी की रिपोर्ट में कॉमनवेल्थ खेलों के कुछ ठेकों में गड़बड़ियों को लेकर शीला दीक्षित सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया है। इस पर शीला दीक्षित ने कहा कि रिपोर्ट संसद में पेश हो जाने के बाद जवाब दूंगी। कॉमनवेल्थ खेलों पर CAG की रिपोर्ट के अहम हिस्से एनडीटीवी इंडिया के पास हैं इससे पता चलता है कि स्ट्रीट लाइट्स का ठेका देने के लिए पैमाने पर खरा न उतरने वाली कंपनी स्पेज एड्ज को गलत तरीके से ठेका दिया गया। इससे पहले इस कंपनी ने ठेके के लिए शीला दीक्षित से अपील की थी। लाइट्स के लिए ठेका कहीं ज्यादा कीमत पर दिया गया जिससे सरकार को 31 करोड़ का चूना लगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि स्ट्रीटस्केपिंग पर सरकारी एजेंसियों ने बेतहाशा पैसा बहाया जिससे 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शीला दीक्षित, कॉमनवेल्थ घोटाला, सरकार