विज्ञापन
This Article is From Oct 28, 2013

ली ना को हराकर सेरेना ने जीता डब्ल्यूटीए खिताब

ली ना को हराकर सेरेना ने जीता डब्ल्यूटीए खिताब
सेरेना विलियम्स
इस्तांबुल:

विश्व की सर्वोच्च वरीय महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने चीन की ली ना को हराकर 2013 डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप का एकल खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 32 साल की सेरेना ने लगातार नौवीं जीत हासिल करते हुए ली ना को रविवार को 2-6, 6-3, 6-0 से हराया।

सेरेना ने बीते साल यह खिताब जीता था। वह जस्टिन हेनिन के बाद यह खिताब बचाने वाली पहली खिलाड़ी हैं। हेनिन ने 2006 और 2007 में यह खिताब जीता था।

इस साल सेरेना ने अपना 13वां खिताब जीता। हाल के दिनों में ली ना के खिलाफ सेरेना ने बेहतरीन खेल दिखाया है। यह ली ना पर सेरेना की लगातार नौवीं जीत है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सेरेना विलियम्स, डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप, Serena Williams, WTA Title
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com