विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2011

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान बने सहवाग

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आईपीएल के चौथे संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की कप्तानी करेंगे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम की कप्तानी करेंगे। 32 वर्षीय सहवाग वर्ष 2008 से दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं। सहवाग की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स आईपीएल के पहले दो संस्करणों में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है और वर्ष 2009 के लीग चरण में डेयरडेविल्स शीर्ष पर था। सहवाग ने कहा कि आईपीएल-4 में वह दिल्ली डेयरडेविल्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सहवाग ने कहा, "मेरे लिए आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के अलावा कोई अन्य टीम नहीं हो सकती। मुझे डेयरडेविल्स की ओर से खेलने पर गर्व है। मैं दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी से बेहद खुश हूं।" जीएमआर स्पोर्ट्स के अध्यक्ष श्रीनिवास बोमिडाला ने कहा, "सहवाग युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत हैं।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सहवाग, कप्तानी, डेयरडेविल्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com