विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2011

आईपीएल में खेल सकते हैं सौरव गांगुली!

बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को एक पत्र लिखकर पूछा है कि उन्हें नीलामी में नहीं बिक पाए खिलाड़ियों के साथ टीमों के करार पर कोई आपत्ति तो नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चौथे संस्करण में खेल सकते हैं।  गांगुली सहित कई खिलाड़ियों के लिए बेंगलुरु में सम्पन्न हुए 8-9 जनवरी को नीलामी प्रक्रिया में किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम मालिकों ने बोली नहीं लगाई। वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी को एक पत्र लिखकर उनसे पूछा है कि उन्हें नीलामी में नहीं बिक पाए खिलाड़ियों के साथ टीमों के करार पर कोई आपत्ति तो नहीं है। पत्र में विशेष तौर पर गांगुली का जिक्र किया गया है जिन्हें खरीदने में टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसके अलावा इनमें दो अन्य भारतीय खिलाड़ी वसीम जाफर और तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह का जिक्र किया गया है जिनको नीलामी प्रक्रिया के दौरान कोई खरीदार नहीं मिला था। आईपीएल के मौजूदा नियमों के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में नहीं बिक पाए खिलाड़ियों के साथ करार नहीं किया जा सकता। बीसीसीआई के पत्र का जवाब देने के लिए फ्रेंचाइजी को तीन फरवरी तक का समय दिया गया है। इस मुद्दे पर आईपीएल की संचालन परिषद के चार फरवरी को होने वाली बैठक में फैसला आने की उम्मीद है। गांगुली आईपीएल के पिछले तीन संस्करणों में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईपीएल, सौरव गांगुली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com