भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर एक जून को जया भारद्वाज के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोर्स की माने तो दोनों आगरा में सात फेरे लेंगे. शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. शादी की रस्मों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फैन्स दीपक चाहर के बारे में तो जानते हैं, लेकिन लोग अब उनकी मंगेतर जया भारद्वाज के बारे में जानना चाहते हैं की आखिर कौन हैं जया जिनसे दीपक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
कौन हैं जया ?
आपको बता दें की जया दिल्ली की रहने वाली हैं. वे एक टेलीकॉम कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं. जया पढ़ाई में हमेशा से ही अच्छी रही हैं. आर्ट साइड से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है. जया एमबीए कर चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है परिवार में
आपको बता दें की जया और उनका एक छोटा भाई सिद्धार्थ भी है. जया के पिता का निधन बचपन में ही हो गया था. जया की मां ने ही दोनों बच्चों को पाला और पढ़ाया है. बता दें की सिद्धार्थ मॉडलिंग करते हैं. साथ ही टीवी में भी वे अपना लक आजमा चुके हैं. वे बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुके हैं.
धोनी के कहने पर किया था प्रपोज
आपको बता दें की दीपक और जया दोनों ही क्लोज़ फ्रेंड्स रहे हैं. वहीं आईपीएल लीग मैच के बाद दीपक ने जया को प्रपोज करने का फैसला किया था, लेकिन धोनी की सलाह पर उन्होंने बीच में ही जया को प्रोपज कर दिया था. दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं.
बहन ने करवाई थी मुलाकात
बता दें की दीपक की बहन और जया काफी अच्छे दोस्त हैं. दीपक की बहन ने ही दोनों की मुलाकात करवाई थी. पहली ही नजर में दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. वहीं कुछ महीनों बाद ही दीपक और जया ने सगाई कर ली थी.
VIDEO: तमन्ना भाटिया मुंबई में हुईं स्पॉट, डे आउट के लिए चुना एथनिक लुक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं