विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2014

विंबलडन चैंपियनशिप : सानिया मिर्जा तीसरे दौर में हारीं

विंबलडन चैंपियनशिप : सानिया मिर्जा तीसरे दौर में हारीं
लंदन:

भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी साझेदार होरिया तकाउ की तीसरे दौर में हुई हार से विंबलडन चैंपियनशिप में उनकी चुनौती समाप्त हो गई।

छठी वरीयता प्राप्त सानिया और होरिया की भारतीय-रोमानियाई जोड़ी तीसरे दौर में 5-7, 3-6 से हार गई। उन्हें 10वीं वरीयता प्राप्त जैमी मरे और केसी डेलाक्वा ने मात दी।

बेहतरीन ग्राउंड स्ट्रोक खेलने वाली सानिया आज अपने रंग में नजर नहीं आ रही थीं। तीसरे दौरे में मरे और केसी को कुछ हद तक होरिया ने ही टक्कर दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, विम्बलडन, सानिया मिर्जा हारीं, Sania Mirza, Wimbledon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com