विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2015

अब रैंप पर जलवा बिखेरेंगी सानिया मिर्जा

अब रैंप पर जलवा बिखेरेंगी सानिया मिर्जा
फाइल फोटो
नई दिल्ली: हाल ही में अपना पहला वूमेंस डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा 'इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक' (आईआईजेडब्ल्यू) 2015 में डिजाइनर मोनी अग्रवाल की शो स्टॉपर होंगी। वह मोनी के शाही और खूबसूरत जोहराक्षी जेवरात संग्रह को प्रदर्शित करेंगी।

मोनी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, 'जोहराक्षी गहनों के माध्यम से मेरी अभिव्यक्ति है। हमारी हल्की-फुल्की जेवर श्रृंखला आज की महिलाओं-सुरुचिपूर्ण लेकिन नियंत्रित, क्लासिक लेकिन अग्रसर, सशक्त लेकिन कोमल के बारे में है। सानिया इन सभी का उम्दा तरीके से प्रतिनिधित्व करती हैं।'

मोनी अपने काम को मंच पर प्रदर्शित करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हर साल आईआईजेडब्ल्यू का हिस्सा होती हूं और इस साल अपने संग्रह जोहराक्षी को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मुझ जैसे डिजाइनरों के लिए एक जबर्दस्त मंच है। मैं अपने आपको इस समारोह में सर्वश्रेष्ठ तरीके से व्यक्त कर सकती हूं। मैं इस खास दिन के लिए रोमांचित हूं।'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक, टेनिस, मॉडलिंग, सानिया मिर्जा, Sania Mirza, Tennis, India International Jewellary Week, Modelling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com