भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने पिछले हफ्ते यूएस ओपन मिश्रित युगल खिताब में जीत दर्ज करने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
सानिया ने अपनी मां नसीमा मिर्जा के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
सानिया ने ब्राजील के ब्रुनो सोरेस के साथ मिलकर पिछले शुक्रवार को अपना तीसरा मिश्रित युगल ग्रैंडस्लैम खिताब हासिल किया।
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘भारतीय टेनिस खिलाड़ी और 2014 यूएस ओपन मिश्रित युगल स्पर्धा की विजेता सानिया मिर्जा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ’’ मोदी ने सानिया को उनकी जीत के तुरंत बाद भी बधाई दी थी।
बुधवार को सानिया ने हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। वह इस नव गठित राज्य की ब्रांड एम्बेसडर हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं