विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2014

सानिया, कारा दूसरे दौर में, पेस और स्टीपानेक हारे

मियामी:

सानिया मिर्जा और कारा ब्लैक की जोड़ी सोनी ओपन महिला युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई है जबकि लिएंडर पेस और राडेक स्टीपानेक पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।

पेस और स्टीपानेक इस साल पांच टूर्नामेंटों में तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए हैं। सानिया और जिम्बाब्वे की कारा की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को ताइपै की गैर-वरीय हाओ चिंग चान और युआन जान चान ने 6-3, 6-7, 10-8 से हराया।

अब उनका सामना जार्जिया की ओकसाना के और रूस की एलिसा क्लेबानोवा से होगा।

पुरुष वर्ग में पेस और चेक गणराज्य के स्टीपानेक की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को अमेरिका के एरिक बुटोराक और रावेन क्लासेन ने पहले दौर में 6-3, 7-6 से हराया।

इससे पहले पेस और स्टीपानेक चेन्नई ओपन और सिडनी इंटरनेशनल में भी पहले दौर में बाहर हो गए थे। वे ऑस्ट्रेलियाई ओपन और इंडियन वेल्स मास्टर्स में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।

युगल में भारतीय चुनौती अभी रोहन बोपन्ना और महेश भूपति के रूप में शेष है । बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी इटली के सिमोन बोलेली और फेबियो फोग्निनी से खेलेंगे ।

वहीं भूपति और दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन का सामना दूसरी वरीयता प्राप्त आस्ट्रिया के अलेक्जेंडर पेया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेज से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, सोनी ओपन महिला, लिएंडर पेस, राडेक स्टीपानेक, Sania Mirza, Cara Black, Leander Paes, Sony Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com