सानिया और स्ट्राइकोवा तीसरी बार किसी टूर्नामेंट में साथ खेल रही हैं
- कनाडा की गैब्रिएला और स्पेन की मारिया की जोड़ी को हराया
- तीन सेट में हुआ इस संघर्षपूर्ण मैच का फैसला
- टूर्नामेंट में सानिया-स्ट्राइकोवा को दूसरी वरीयता मिली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो.:
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबरा स्ट्राइकोवा ने शुक्रवार को यहां कनाडा की गैब्रिएला दाब्रोवस्की और स्पेन की मारिया जोस मार्टिना सांचेज की गैरवरीय जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-5 से हराकर टोरे पैन पैसीफिक ओपन के महिला डबल्स फाइनल में जगह बनाई.
सानिया और स्ट्राइकोवा की दूसरी वरीय जोड़ी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में जापान की मियु काटो ओर चीन की यिफान शु की जोड़ी को 6-2, 6-2 से हराया था. सानिया और स्ट्राइकोवा फाइनल में चीन की चेन लियांग और झाओशुआन यांग तथा राक्वेल अटावो और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स की तीसरी वरीय जोड़ी के बीच होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेंगी.
सानिया और स्ट्राइकोवा तीसरी बार किसी टूर्नामेंट में एक साथ खेल रही हैं. पिछले महीने इस जोड़ी ने सानिया की पूर्व जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस और कोको वांदेवेघे को हराकर सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीता था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सानिया मिर्जा, बारबरा स्ट्राइकोवा, फाइनल, महिला डबल्स, Sania Mirza, Barbora Strycova, Pan Pacific Open, पैन पैसीफिक ओपन, Final, Women's Doubles