सानिया मिर्जा और बारबोरा की जोड़ी हार गई (फाइल फोटो)
मियामी:
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की बारबरा स्ट्रायकोवा की जोड़ी मियामी ओपन टेनिस के महिला युगल फाइनल में गैर वरीयता प्राप्त कनाडा की गैब्रियला डी और चीन की शू यिफान से हार गई. सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी को कनाडा की ग्रेब्रिएला डाब्रोव्स्की और चीन की शू यिफान की जोड़ी ने फाइनल में सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी.
गेब्रिएला और शू की गैरवरीय जोड़ी ने तीसरी वरीय सानिया-स्ट्रायकोवा की जोड़ी को पूरे सयम बैकफुट पर रखा.
मियामी ओपन की वेबसाइट के मुताबिक, यह दोनों खिलाड़ी मियामी ओपन के महिल युगल में जीत हासिल करने वाली अपने देशों की पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं. यह इन दोनों खिलाड़ियों का चौथा खिताब है.
मिर्जा और स्ट्रायकोवा का यह पांचवां फाइनल था. वह इससे पहले सिनसिनाटी ओपन और टोक्यो में जीत हासिल कर चुकी हैं.
तीसरा खिताब जीतने की कोशिश में जुटी सानिया और स्ट्रायकोवा को करीब एक घंटे तक चले मैच में 4 . 6, 3 . 6 से पराजय झेलनी पड़ी.
सानिया और गैब्रियला का सामना इस पहले कभी नहीं हुआ लेकिन बीएनपी परीबस ओपन में दोनों साथ अ5यास करती आई है. फाइनल से पहले गैब्रियला और यिफान ने आठवीं वरीयता प्राप्त एबिगेल स्पीयर्स और कैटरीना सेबोत्निक को हराया था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं