विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2015

सानिया कमाल की पॉज़िटिव शख़्सियत हैं : मार्टिना हिंगिस

सानिया कमाल की पॉज़िटिव शख़्सियत हैं : मार्टिना हिंगिस
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)
सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस की चैंपियन जोड़ी ने सिंगापुर के इंडोर स्टेडियम में खेले जा रहे WTA Finals टूर्नामेंट के फ़ाइनल में जगह बना ली है। सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने चाइनीज़ ताइपेई की चैन बहनों की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। सानिया और हिंगिस की ये लगातार 21वें मैच में जीत रही। साइना और हिंगिस अगर सिंगापुर में ख़िताब जीत पाती हैं तो इस जोड़ी की ये 9वीं ख़िताबी जीत होगी। हैदराबादी स्टार सानिया मिर्ज़ा के लिए इस साल का ये 10वां ख़िताब होगा।

WTA फ़ाइनल्स के सेमीफ़ाइनल राउंड के बाद सानिया और हिंगिस आत्मविश्वास से भरी हुई नज़र आईं। सानिया ने कहा, "हम इन खिलाड़ियों के ख़िलाफ़ एक रणनीति बनाकर आई थीं। इनके ख़िलाफ़ हमारी रणनीति पहले से अलग थी। हमें अपनी ताकत पर भरोसा करते हुए खेलना था।' सानिया ने आगे कहा 'हमें अंदाज़ा भी हो गया कि हम ब्रेक करने वाली हैं। अगर हमारा प्लान 3-2  के स्कोर पर कारगर नहीं होता तो हम 5-3 पर ब्रेक करने की कोशिश ज़रूर करतीं।'

टूर्नामेंट के लिए तैयारी नहीं थी

सानिया-हिंगिस के लिए ये मुक़ाबला आसान इसलिए भी नहीं था कि क्योंकि ये जोड़ी सिनसिनाटि ओपन के सेमीफ़ाइनल में चाइनीज़ ताइपेई की चैन बहनों यानी चैन हाओ चिंग और चैन युंग जैन की जोड़ी से तीन सेटों के मुक़ाबले में (6-4, 0-6, 10-6) से हार गई थीं। यही नहीं इस जीत के बाद मार्टिना हिंगिस सानिया की तारीफ़ करती नहीं थक रहीं थीं। हिंगिस ने कहा 'सानिया कमाल की पॉज़िटिव शख़्सियत हैं, ख़ासकर तब जब आप अच्छा नहीं महसूस कर रही हों।' मज़ेदार बात ये है कि दोनों ही खिलाड़ी ये भी कह रही हैं कि दोनों की तैयारी इस टूर्नामेंट के लिए बेहद ख़राब थी.

डिफेंडिंग चैंपियन सानिया ने पिछले साल ज़िंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ हार्ड-कोर्ट के इस टूर्नामेंट में धूम मचाई थी। टेनिस कोर्ट पर सानिया का ये साल कमाल का साबित हुआ है जहां वो सिडनी से लेकर विंबलडन, यूएस ओपन जैसे कई WTA टूर्नामेंट का ख़िताब जीतती हुई इतिहास कायम कर रही हैं। सेमीफ़ाइनल में लगातार सेट जीतने का मतलब है सानिया और हिंगिस की टॉप सीड जोड़ी ने टूर्नामेंट में बिना कोई सेट गंवाये हुए यहां तक का शानदार सफ़र तय किया है। चार ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे अहम माने जाने वाले इस टूर्नामेंट के फ़ाइनल में सानिया-हिंगिस की टक्कर से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मार्टिना हिंगिस, सानिया मिर्जा, डबल्यु टी ए फायनल्स, Martina Hingis, Sania Mirza, WTA Finals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com