विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2011

जयवर्द्धने है जीत का असली हीरो : संगकारा

श्रीलंकाई कप्तान संगकारा ने विश्व कप में अपने पहले मैच में कनाडा पर 210 रन की बड़ी जीत का श्रेय अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने को दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
हम्बनटोटा: श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने विश्व कप में पहले मैच में कनाडा पर 210 रन की बड़ी जीत का श्रेय अनुभवी बल्लेबाज महेला जयवर्द्धने को देते हुए कहा कि उनकी टीम अपनी रणनीति के हिसाब से खेलने में सफल रही। संगकारा ने मैच के बाद कहा, सलामी बल्लेबाजों ने बड़े स्कोर की नींव रखी, लेकिन असली स्टार जयवर्द्धने थे। उनके साथ बल्लेबाजी करना बहुत आसान रहता है। उनका (विश्व कप के) शुरू में ही लय में आना हमारे लिए अच्छा संकेत है। संगकारा ने 92 रन बनाए, लेकिन उन्हें शुरू में पांव जमाने में थोड़ी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा, इस तरह की विकेट पर पहले सहज होकर खेलना ही सही था और इसलिए मैंने थोड़ा समय लिया। श्रीलंकाई कप्तान ने कहा, हमने जो रणनीति बनाई थी, उसे पूरी तरह से लागू करने में सफल रहे। स्पिनरों और तेज गेंदबाजों ने वही किया, जैसा कि हम चाहते थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, श्रीलंका, कनाडा, जयवर्द्धने, संगकारा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com