विज्ञापन
This Article is From Feb 26, 2011

बांग्लादेश के कप्तान ने कहा, हमें जीत का भरोसा था

बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन कप्तान साकिब ने कहा कि उन्हें जीत का भरोसा था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मीरपुर: बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप मैच में कल यहां 27 रन की जीत दर्ज करने में भले ही कड़ी मशक्कत करनी पड़ी हो, लेकिन कप्तान साकिब अल हसन ने कहा कि उन्हें और उनकी टीम को जीत का भरोसा था। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन पर सिमट गई, लेकिन इसके जवाब में आयरलैंड की टीम भी 178 रन पर ढेर हो गई। साकिब ने मैच के बाद कहा, हमें जीत का भरोसा था। लंच के दौरान मैंने अपने खिलाड़ियों से कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि हम यह मैच 20 रन से जीत जाएंगे। बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि यह मैच उनकी टीम के लिए काफी अच्छा रहा, लेकिन आगामी मैचों में उन्हें बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा, हमारे लिए यह मैच अच्छा रहा। यह थोड़ा करीबी मैच था, लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी की। गेंदबाजों को मदद नहीं मिल रही थी, फिर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे बल्लेबाज हालांकि उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। बांग्लादेश की ओर से 44 रन की पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने तमीम इकबाल ने कहा कि उनकी टीम की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले मैच पर है। तमीम ने कहा, हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। हमें अगले मैच में वेस्टइंडीज का सामना करना है और अगर उस मैच में बेहतर प्रदर्शन करना है, तो इस मैच की गलतियों से सबक लेना होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, विश्व कप, साकिब, बांग्लादेश, आयरलैंड
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com