ओलिंपिक में जगह पक्की कर चुकी भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि वह लंदन खेलों से पहले चीनी खिलाड़ियों को हराने की कोशिश करेंगी जिससे कि खेलों के महाकुंभ से पहले वह मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर सकें।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओलिंपिक में जगह पक्की कर चुकी भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि वह लंदन खेलों से पहले चीनी खिलाड़ियों को हराने की कोशिश करेंगी जिससे कि खेलों के महाकुंभ से पहले वह मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल कर सकें।
ओलिंपिक में अब जब तीन महीने का समय बचा है तब दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि उसके पास इस बार पदक जीतने का बेहतर मौका है।
मार्च में स्विस ओपन ग्रां प्री खिताब की रक्षा करने वाली साइना ने कहा, ‘‘मैं स्विस ओपन में अच्छा खेली और इस बार अच्छी फार्म में हूं। लेकिन शीर्ष स्तर पर चीन की खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ओलिंपिक से पहले मैं चीन की खिलाड़ियों के खिलाफ काफी मैच खेलना चाहती हूं। यह एक के खिलाफ सात चीनी खिलाड़ियों जैसे है और मैं उन्हें हराकर उन पर दबाव बनाना चाहती हूं जिससे कि ओलिंपिक से पहले वे भी थोड़े तनाव में रहें।’’ साइना ने कहा कि ओलंपिक में चुनौती शारीरिक से अधिक मानसिक है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शारीरिक से अधिक मानसिक चुनौती है। मुझे अधिक धर्यवान बनना होगा और ओलिंपिक के दौरान अपने दिमाग का नियंत्रित रखना होगा। मुझसे काफी उम्मीदे हैं।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं