विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2012

साइना के ओलिंपिक पदक अभियान की हुई ठोस शुरुआत

भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने ओलिंपिक पदक अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए महिला एकल के ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट को सीधे गेमों में हरा दिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने ओलिंपिक पदक अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए महिला एकल के ग्रुप चरण के अपने पहले मैच में स्विट्जरलैंड की सबरीना जेक्वेट को सीधे गेमों में हरा दिया।

दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय खिलाड़ी साइना ने ग्रुप ई मैच में 65वें नंबर की सबरीना को वेम्बले एरिना में सिर्फ 22 मिनट में 21-9, 21-4 से हराया।

स्वीडन के कार्ल्सक्रोना में 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर लंदन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली सबरीना के पास साइना का कोई जवाब नहीं था जिसने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा।

पिछले महीने थाईलैंड ग्रां प्री और इंडोनेशिया सुपर सीरीज प्रीमियम टूर्नामेंट जीतने वाली साइना ने पहला गेम सिर्फ 12 मिनट में अपने नाम किया जबकि दूसरे गेम को उन्होंने सिर्फ 10 मिनट में जीतते हुए शानदार शुरुआत की।

पूरे मैच के दौरान सबरीना अधिक कुछ नहीं कर सकी और उनकी भूमिका मूकदर्शक की तरह थी। साइना ने इस दौरान पहले गेम में एक समय 12 जबकि दूसरे गेम में 17 अंक की बढ़त बनाई।

बीजिंग में चार साल पहले ओलिंपिक पदार्पण के दौरान क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली साइना ग्रुप ई के अपने अगले मैच में सोमवार को बेल्जियम की लियाने टेन से भिड़ेंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saina Nehwal, साइना नेहवाल, ओलिंपिक पदक अभियान, Olympics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com